लुधियानाः जिले के गांव फागला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां नौजवानों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में आरोपियों ने किरपाण और बेसबैट से हमला कर दिया। हादसे में आरोपियों ने पीड़ित की कलाई पर तेजधार हथियार से हमला किया और पीड़ित की कलाई पर गहरे घाव आए है।
पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय विशाखा सिंह निवासी गांव फागला के रूप में हुई है। विशाखा का कहना हैकि उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में नशा बेचने को लेकर शिकायत दी थी। इस दौरान विशाखा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उससे पैसे खाते है।
पुलिस कर्मी उसके साथ रंजिश रखता था। आरोप है कि इसी को लेकर हमलावारों के साथ मिलकर हमला करवाया गया। पीड़ित ने कहा कि वह गोसपुर फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। घटना के दौरान 3 नौजवानों ने उस पर हमला किया। पीड़ित ने कहाकि वह 2 लोगों को वह पहचानता है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
