लुधियानाः जनता नगर इलाके के भगवान चौक के पास से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह, होंठ, कान और जांघ को बुरी तरह से नोंच दिया। बच्चे की चीख सुनकर इलाके के लोग और उसके पिता मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने किसी तरह कुत्ते से बच्चे की जान बचाई।
मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि उनके पड़ोसी के पास एक कुत्ता है जो पहले भी कई बार लोगों को काट चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ते की देखभाल करने के लिए कहने के बावजूद मालिक को कुत्ते की कोई परवाह नहीं है। आज बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे पकड़ लिया और कई जगह से उसका मांस नोच डाला। पिता ने कहा कि अगर अब भी कुत्ते के मालिक ने उनकी बात नहीं मानी तो वे उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाई जाएंगी।
वहीं व्यक्ति ने कहा कि वह किरायेदार को कई बार कुत्ते को बांधकर रखने के लिए अपील कर चुके है। लेकिन वह कोई बात नहीं सुनता। ऐसे में उन्हें बच्चे के काटने को लेकर फोन आया था और वह उसी समय मौके पर पहुंचे। व्यक्ति ने कहा कि बच्चे के पिता ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे को बचाया। घटना संबंधी व्यक्ति का कहना हैकि पिता जैसी कार्रवाई करवाना चाहते है, वह उनके साथ है। वहीं घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को लोगों ने दे दी है।
