Himachal GovtCM Sukhu ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई...

CM Sukhu ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दीपावली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं और यही कारण है कि वह समय-समय पर उनसे मिलने विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में जाते रहते हैं। इन संस्थानों के दौरे का उद्देश्य बच्चों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है।

उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार के पास उनके कल्याण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। सरकार उनके शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, उन्हें घर बनाने और विवाह संबंधी खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत करने तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी और वह स्वयं उनके कल्याण एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने...

Punjab News: GYM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

संगरूरः जिले में गुगा माड़ी के सामने स्थित एक...

Punjab News: Flyover पर भीषण हादसे में थार सवार 23 वर्षीय युवक की मौत

संगरूरः भवानीगढ़ में फग्गूवाला कैंचियां के पास नेशनल हाईवे...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने को मिली। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों ने रोशनी के इस...

Punjab News: GYM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

संगरूरः जिले में गुगा माड़ी के सामने स्थित एक जिम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन...