Nationalभतीजी से रेप और मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन...

भतीजी से रेप और मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन से था फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की भतीजी से रेप और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले चार दिनों से तलाश और छापेमारी की जा रही थी। सोमवार की सुबह रायगंज के गौरी ग्राम पंचायत इलाके में पुलिस टीम ने उसे घेर लिया।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दिलीप रॉय घायल हो गया। उसे रायगंज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक 12 साल की बच्ची 3 नवंबर की दोपहर अपनी साइकिल से घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद रायगंज के अब्दुलघाटा स्थित कुलिक जंगल में बच्ची का शव मिला। पुलिस को उसका शव खराब हालत में और बिना कपड़ों के मिला था। परिवार ने आरोप लगाया था कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।

इस मामले में 4 नवंबर को रायगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था, जिमें भारतीय न्याय संहिता यानी BNS और POCSO एक्ट की धाराएं लगाई गई थी। जांच के दौरान दिलीप रॉय मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में पिछले चार दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी।

सोमवार की सुबह सूचना मिली कि दिलीप रॉय गौरी ग्राम पंचायत इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां ऑपरेशन चलाया. पुलिस का दावा है कि पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसकी चलाई एक गोली पुलिस की गाड़ी के टायर में भी लगी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिलीप रॉय को गोली लगी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिलीप रॉय बिहार सीमा के रास्ते राज्य से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे ट्रेस किया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग शुरू होने के बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पिछले चार दिनों से तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद सोमवार तड़के पुलिस टीम ने उसे ढूंढ निकाला। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: SBI का ATM उखाड़कर साढ़े 5 लाख लेकर नाकाबपॉश फरार

संगरूरः नेशनल हाईवे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का...

पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से लाई भारत वापस

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत...

दो अलग अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल

ऊना। जिला ऊना में रविवार को दो अलग-अलग सड़क...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: SBI का ATM उखाड़कर साढ़े 5 लाख लेकर नाकाबपॉश फरार

संगरूरः नेशनल हाईवे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम। अंदर घुसकर चार नकाबपोश साढ़े पांच लाख रुपये से...

पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से लाई भारत वापस

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय...

दो अलग अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल

ऊना। जिला ऊना में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। दोनों...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...