Hocky Champion Trophy 2026
Unaजनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही उनका ध्येय है। संतों का आशीर्वाद उन्हें इस दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। संत-महात्मा समाज को सेवा, सद्भाव और परोपकार की राह दिखाते हैं। उन्होंने बीटन स्थित श्री लालपुरी विष्णु धाम के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को श्री सतगुरु भूरीवाले गुरु गद्दी परंपरा के दूसरे गद्दीनशीन परम पूजनीय श्री सतगुरु लाल दास जी रकबे वालों के शुभ आगमन दिवस पर बीटन स्थित श्री लालपुरी विष्णु धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वर्तमान गुरु गद्दीनशीन वेदांताचार्य श्री सतगुरु चेतनानंद जी भूरीवाले का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीटन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 3.69 करोड़ रुपये की लागत से श्री सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। दस बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं और साथ ही चिकित्सकों की तैनाती पर जोर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सके। खेल सुविधाओं के विस्तार की चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बीटन खेल मैदान के विकास के लिए दो करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

इसमें डेढ़ करोड़ रुपये मैदान के सुधार एवं विकास तथा 50 लाख रुपये डे-नाइट मुकाबलों के लिए हाई मास्ट लाइटें लगाने पर खर्च किए जा रहे हैं।जल संरक्षण के प्रयासों के तहत बीटन के तालाब के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं और इसका कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बीटन में पंचायत घर के निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। क्षेत्र में पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अमराली में 31 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का वाटर स्टोरेज टैंक बनकर तैयार हो गया है। पोलियां में 50 लाख लीटर और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के टैंक भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीटन के प्रधान योगराज, बालू राम, हरि ओम, जगदीश, रमन कुमार (काला) और विक्की प्रधान सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

CM Saini के आदेश से एक महीना नि:शुल्क दिखाया जाएगा स्मारक : Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में भाग लिया, आपसी प्रेम और सौहार्द के उत्सव में हुए...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए...