Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: त्यौहारी सीजन पर चलेंगी 15 ट्रेनें, 3700 वर्ग मीटर का...

Jalandhar News: त्यौहारी सीजन पर चलेंगी 15 ट्रेनें, 3700 वर्ग मीटर का बनेंगा अस्थायी वेटिंग एरिया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 3700 वर्ग मीटर का अस्थायी वेटिंग एरिया बनाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि इसमें लुधियाना, अमृतसर और जालंधर समेत कई स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी तैनात की गई है। अधिकारी ने बताया कि दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर फिरोजपुर मंडल द्वारा कुल 15 जोडी स्पेशल ट्रेनों के 98 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अमृतसर से 5 जोड़ी, लुधियाना से 6 जोड़ी, फिरोजपुर कैंट से 2 जोड़ी, जालंधर सिटी से 1 जोड़ी तथा छेहरटा से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

पूर्व की ओर जाने वाली 16 निर्धारित ट्रेनें है, जिनमें 5 ट्रेनें प्रतिदिन और बाकि ट्रेनें सप्ताह में एक दिन, दो दिन, तीन दिन अथवा चार दिन चलती हैं। इस दौरान 2 त्यौहारी स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। ट्रेन संख्या 04616 (फिरोजपुर कैंट-पटना (तथा ट्रेन संख्या 04668 (अमृतसर-बरौनी (में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी) 3AC) के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भी किया जाएगा। त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए यह विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

रेलवे ने जहां जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, वहीं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और बैठने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों को टिकट लेने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों को यूटीएस मोबाइल ऐप से टिकट लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर लगभग 3,700 वर्ग मीटर क्षेत्र को कवर करने वाले अस्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसमें लुधियाना में 2,500 वर्ग मीटर, अमृतसर में 300 वर्ग मीटर, जालंधर शहर में 400 वर्ग मीटर और ढंडारी कलां में 500 वर्ग मीटर का क्षेत्र शामिल है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...