Hocky Champion Trophy 2026
NationalFlat में अकेली रहती महिला की हत्या, गले पर चोट के निशान,...

Flat में अकेली रहती महिला की हत्या, गले पर चोट के निशान, सोने के दांत उखाड़कर ले गए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः शाहजहानाबाद इलाके में 75 वर्षीय महिला कलरी देवी की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनका शव मिला। उनके गले पर चोट के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। हत्या के बाद सोने के गहने और सोने का दांत गायब हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना वाजपेयी नगर मल्टी की है। महिला ब्लॉक B2 के फ्लैट में रहती थीं।

सुबह पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कलरी देवी के फ्लैट का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। ये देखकर महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कलरी देवी की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा मूक बधिर है। वह श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर महिला की दिनचर्या और उनसे मिलने आने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कारोबारी के घर पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले कस्बे ममदोट में बीती रात मोटरसाइकिल सवार...

माधुरी दीक्षित के बेटे के साथ किसकी हुई Entry

नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर...

Punjab News: पटाखा बाजार में दिवाली की धूम, महंगाई के बावजूद खरीदारी जारी, देखें वीडियो

हेलीकॉप्टर शॉट्स, ड्रैगन वंडर, सिम्बा टाइगर, बटरफ्लाई बनीं पसंद अमृतसरः...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी...

Punjab News: कारोबारी के घर पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले कस्बे ममदोट में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने व्यापारी मनीष चोपड़ा के घर के गेट...

Jalandhar News: धनतेरस पर सजी मार्केट, 3 दिनों में करोड़ों का पटाखा बेचना चुनौती, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन की ओर से पटाखा मार्केट सजाने को लेकर चल रही कशमकश के बीच भले ही...

माधुरी दीक्षित के बेटे के साथ किसकी हुई Entry

नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर साल फिल्मी सितारों की महफिल सजती है. इस बार भी...

Punjab News: पटाखा बाजार में दिवाली की धूम, महंगाई के बावजूद खरीदारी जारी, देखें वीडियो

हेलीकॉप्टर शॉट्स, ड्रैगन वंडर, सिम्बा टाइगर, बटरफ्लाई बनीं पसंद अमृतसरः देशभर में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस को लेकर लोगों...