AmritsarPunjab News: नहर किनारे डाक कर्मी का शव बरामद

Punjab News: नहर किनारे डाक कर्मी का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जंडियाला मार्ग पर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि मृतक डाक विभाग में कर्मचारी होने के साथ किराना दुकान भी चलाते थे। वह रोजाना की तरह सुबह दुकान का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को उनके सड़क पर गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पत्नी के अनुसार तरसेम सिंह सुबह करीब साढ़े 6 बजे चाय पीकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि वह नहर के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। रिश्तेदार बलकार सिंह ने बताया कि उनके सिर और चेहरे से खून बह रहा था। उनकी जेब से करीब 10500 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल सुरक्षित मिले। हालांकि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा और लाइट टूटी हुई थी।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और नहर किनारे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि नकदी और मोबाइल सुरक्षित मिलने से घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक कोट खालसा के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तेजधार हथियार से हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हार्ट अटैक, मोटरसाइकिल से गिरने अथवा अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...