Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtभगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी.) के तहत कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा की, जिनमें सभी पंजीकृत निवासी पेंशनरों के लिए 31 दिसंबर, 2026 तक आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य करना तथा एनआरआई पेंशनरों के लिए एक समर्पित व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा शुरू करना शामिल है।

1 नवंबर, 2025 को शुरू किए गए इस पोर्टल की अभूतपूर्व सफलता पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने 3 लाख से अधिक पेंशन रिकॉर्ड को डिजिटल रूप दिया है, लगभग 3 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्रों की सुविधा प्रदान की है और करीब 12,000 करोड़ रुपये के पेंशन भुगतानों की प्रक्रिया पूरी की है। इससे पेंशन प्रणाली अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ बन गई है।

पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “1 नवंबर, 2025 को शुरू किया गया पेंशनर सेवा पोर्टल पंजाब सरकार की एक प्रमुख डिजिटल गवर्नेंस पहल है, जिसने पारंपरिक पेंशन प्रणाली को एक एकीकृत, सुरक्षित और पारदर्शी ढांचे में बदल दिया है। मात्र छह महीनों के भीतर इस प्लेटफॉर्म ने लगभग 3 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, 1.7 लाख ई-केवाईसी और 1.3 लाख ऑनलाइन सेवाएं सफलतापूर्वक उपलब्ध करवाई हैं, जबकि इसके माध्यम से लगभग 12,000 करोड़ रुपये के पेंशन वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई है।”

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देते हुए कहा कि जीवन प्रमाण सुविधा से जुड़ने के कारण पेंशनर अब अपने घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने में सक्षम हुए हैं। इससे इस सुविधा को अपनाने की दर 6 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गई है और खजाना कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया मात्र दो मिनट की है और इसे आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अथवा किसी जिला खजाना कार्यालय, संबंधित पेंशन वितरण बैंक या सेवा केंद्र में जाकर आसानी से पूरा किया जा सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में...

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की...

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का डेराबस्सी पुलिस ने...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में 4 नवंबर की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।...