जालंधर, ENS: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों में रौनकें भी बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे है। वैसे ही प्रशासन भी अनहोनी को टालने के लिए तैयार है। आज उसी के तहत फायर ब्रिगेड ने बाजारों में मार्च निकाला।
असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखर ने पत्रकारों को संबोधित करते लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आज बाजारों में मॉक ड्रिल की जा रही है। साथ ही उन्होंने बाजारों में लोगों से स्कूटर, गाड़ी लेकर आने वाले लोगों से अपील की कि वह अपने वाहन पार्क में खड़े करके आए ताकि घटना को टाला जा सके। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वह दुकानों के आगे सामान ज्यादा जगह न घेरे ताकि पटाखे चलाने से अगर को आगजनी की घटना पेश आती है तो फायर बिग्रेड को वहां पहुंचने में दिक्कत न हो।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जालंधर में फायर बिग्रेड के पास पूरी गाड़ियां है और कर्मचारी भी तैनात है ताकि अनहोनी को टाला जा सके।
फायर बिग्रेड अधिकारी मनिंद्र सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल निकालने का उद्देश्य दुकानदारों को अवेयर करना है। फायर ब्रिगेड ने कंपनी बाग चौक से होते हुए बाजारों में पहुंचेगे। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाजारों के मेन चौकों में फायर बिग्रेड गाड़ियों को तैनात किया जाएगा।
