Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtआम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के...

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचकर लोगों का दिल जीत लिया। गत रात्रि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने देहग्रां के राम कृष्ण तिवारी के घर न केवल रात गुजारी, बल्कि पारंपरिक पहाड़ी भोजन का लुत्फ भी उठाया।

राम कृष्ण तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री के लिए खास तौर पर मक्की की रोटी, सरसों का साग और स्थानीय पारंपरिक गेंहू के लड्डू ‘ऐहण’ तैयार किए थे, जिसे मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से खाया। मुख्यमंत्री के इस प्रवास से प्रसन्न राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पूरे सूबे के मुखिया हमारे छोटे से घर में आएंगे, हमारे साथ बैठेंगे और रात गुजारेंगे। यह हमारे पूरे परिवार के लिए जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है।

उनका कहना है कि इससे पहले कोई मुख्यमंत्री इस दूरदराज के गांव में नहीं आया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस सुदूर गांव में रात बिताने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है। परिवार के अन्य सदस्यों चेतना तिवारी व विनीत तिवारी ने भी कहा कि सच में मुख्यमंत्री आम जनता के जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला...

Punjab News: 34 किलो हेरोइन, 2 हैंड ग्रेनेड सहित 16 गिरफ्तार, IG Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ...

CM Sukhu ने विद्यार्थियों को दी सीख, ‘भविष्य को लेकर निडर होकर करें फैसले’

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा...

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में...

Punjab News: 8वें दिन हुआ दलजीत का अंतिम संस्कार, अर्थी को बहन ने दिया कंधा, देखें वीडियो

मानसाः जिले के गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह की मौत के 8वें दिन अंतिम संस्कार किया गया। इस...

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से...

Punjab News: 34 किलो हेरोइन, 2 हैंड ग्रेनेड सहित 16 गिरफ्तार, IG Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अमृतसर देहात पुलिस भारी मात्रा में...

CM Sukhu ने विद्यार्थियों को दी सीख, ‘भविष्य को लेकर निडर होकर करें फैसले’

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा के...