Hocky Champion Trophy 2026
Nationalचावड़ी बाजार में गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में कई लोगों...

चावड़ी बाजार में गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पुरानी दिल्ली के व्यस्त और घनी आबादी वाले चावड़ी बाजार इलाके में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गली सितारा में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और हादसे के वक्त कई मजदूर व आसपास के लोग वहां मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे तेज धमाके जैसी आवाज के साथ पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई और देखते ही देखते चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां, जिनमें वाटर टेंडर और विशेष बचाव वाहन शामिल हैं, तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां...

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम जनता के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...