Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtमान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाई...

मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाई 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पराली प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 1,325.35 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है। इसके परिणामस्वरूप अब राज्य में 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें उपलब्ध हैं और पराली जलाने की घटनाओं में 90 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2022 में पराली जलाने के 49,922 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर मात्र 5,114 रह गए।

पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों के आंकड़े जारी करते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि सरकार इस अभियान में कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। वर्ष 2026-27 के सीजन के लिए किसानों ने लगभग 201 करोड़ रुपये की सब्सिडी का लाभ उठाते हुए 22,763 सीआरएम मशीनें खरीद ली हैं। इससे पंजाब पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 से अब तक 1,325 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके 94 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें उपलब्ध करवाना पंजाब की मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सरकार की किसान हितैषी नीति पर जोर देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि छोटे और मध्यम किसानों को सक्षम बनाने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) के लिए निर्धारित कुल धनराशि का 75 प्रतिशत हिस्सा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के लिए आरक्षित रखा गया है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस विशेष आवंटन से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए इन-सीटू (खेत में ही) और एक्स-सीटू (खेत से बाहर) पराली प्रबंधन मशीनरी तक पहुंच आसान हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष 846 पी ए सी एस को 3,247 मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जबकि पिछले वर्ष 300 पैक्स को केवल 1,262 मशीनें दी गई थीं। यह इस दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए...

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

शिमला: स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल)...

त्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगे

5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, उपायुक्त जतिन लाल ने धारा 163 के तहत जारी किए आदेश ऊना:...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13 से...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त और परिवहन...