Hocky Champion Trophy 2026
Nationalआंगनबाड़ी कार्यकत्री कत्ल केस में हुआ खुलासा, भाई और भाभी गिरफ्तार, देखें...

आंगनबाड़ी कार्यकत्री कत्ल केस में हुआ खुलासा, भाई और भाभी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामनगरः बाराबंकी के थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री 45 वर्षीय मंजू गौतम का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को मंजू घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके भाई संदीप और भाभी शीतल उर्फ मायावती ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। दोनों ने मंजू के सिर और मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

एक नवंबर को मृतका की बहन वंदना पत्नी ओमप्रकाश निवासी बिंदौरा परसपुर ने रामनगर थाने में तहरीर देकर अपने भाई संदीप और भाभी शीतल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था। इसके बदले उसे करीब 42 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। संदीप यह रकम अपनी बहन मंजू के साथ साझा नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में संदीप ने अपनी पत्नी शीतल के साथ मिलकर 30 अक्टूबर को मंजू की हत्या की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस और डिजिटल डेटा की मदद से हत्याकांड का खुलासा किया।

मंगलवार, तीन नवंबर को पुलिस ने गजपतिपुर मोड़ के पास से आरोपी संदीप पुत्र सेमई और उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती निवासी महादेवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। संदीप के खिलाफ पूर्व के छह मुकदमे और शीतल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में दोनों के खिलाफ रामनगर थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह और रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत तीनों टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर...

राहुल गांधी ने फिर PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने...

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा स्नातकों...

किशनपुरा पंचायत में 15 लाख रुपये की लागत से बनी सात दुकानों का विधायक रामकुमार चौधरी ने किया लोकार्पण

खुली बोली से पंचायत को हर माह मिलेगी 39,800 रुपये की नियमित आय, दूसरी मंजिल पर भी दुकानें बनाने...