Hocky Champion Trophy 2026
Rashifalआज का राशिफल, 3 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 3 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। बता दें आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। मंगल कर्क में, राहु कुंभ में तो शनि देव मीन राशि में रहेंगे। तो वहीं सिंह राशि में चंद्रमा, गुरु और केतु मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे जबकि बुध, सूर्य और शुक्र तुला राशि में इस योग का निर्माण करेंगे। चलिए जानते हैं ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही, आपको निवेश में लाभ होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात को भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आईं समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन उत्तम है।

वृष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपने की मदद लें, तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के नए रंग भर देगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज अपनी उपलब्धियों का गुणगान करने से बचें।

कर्क राशि: आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरअंदाज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं या इंटरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य करें।

सिंह राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही, घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीदारी करने के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार है, वे साथ में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद फायदेमंद रहेगा। आज अपनी मेहनत और अच्छे व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेगा। इस राशि के लोगों को पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा, साथ ही आपके आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के नए अवसर बनेंगे। लवमेट्स से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीद सकते हैं। व्यापार में आपको भारी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के योग हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का आपका प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। रात को बाहर किसी दोस्त के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, अपनी मेहनत के मुताबिक आपको पूरी सफलता हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को उनके शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा, साथ ही आप कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति के मार्गदर्शन से खास काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे।

मकर राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका मनोबल ऊंचा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से और अधिक अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी किसी कीमती वस्तु को संभालकर सुरक्षित रखें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही, किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आ सकता है, जिसे ज्वाइन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आज अपने वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपना काम पूरी सावधानी और ध्यानपूर्वक करें। किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग हैं।

मीन राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं, हालांकि यात्रा या ट्रिप के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर पर अधिक समय व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी पुरानी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से अच्छा धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं, जो आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा देने में मदद करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः लैंडिंग के समय आपस में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, एक की मौत, देखें वीडियो

नेपालः माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा...

BSF जवानों पर डंडों से किया हमला, राइफल भी छीनी, देखें वीडियो

अगरतलाः त्रिपुरा के अशाबाड़ी में तस्करों के एक समूह...

Jalandhar News: घर पहुंचा दिवित का शव, शो में Singer Gagan Kokri हुए भावुक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के...

राइड-शेयर वाहन में महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में पंजाब मूल का युवक गिरफ्तार

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में राइड-शेयर वाहन में सवार...

शेयर बाजार में भारी उछाल, IndiGo, HDFC Bank, Bajaj Finance सहित इन कंपनियों में दिखी तेजी

मुबंईः सोमवार को ताबड़तोड़ तेजी लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी...

बड़ा हादसाः लैंडिंग के समय आपस में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, एक की मौत, देखें वीडियो

नेपालः माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक फेरिचे में लैंडिंग के...

BSF जवानों पर डंडों से किया हमला, राइफल भी छीनी, देखें वीडियो

अगरतलाः त्रिपुरा के अशाबाड़ी में तस्करों के एक समूह ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया। आरोपियों...

Jalandhar News: घर पहुंचा दिवित का शव, शो में Singer Gagan Kokri हुए भावुक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर...

राइड-शेयर वाहन में महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में पंजाब मूल का युवक गिरफ्तार

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में राइड-शेयर वाहन में सवार महिला यात्री से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पंजाब...