Hocky Champion Trophy 2026
Unaऊना में 17 नवंबर को होगी जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

ऊना में 17 नवंबर को होगी जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मतदाता सूची और मतदान के महत्व पर होंगे निबंध, प्रश्नोत्तरी में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे

ऊना, सुशील पंडितः विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत ऊना में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताएं 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे बचत भवन, ऊना में होंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब वाले स्कूलों और कॉलेजों के सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए क्लब का सदस्य होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन प्रतिभागियों को अपने संस्थान के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से ही भाग लेना होगा।

निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’  विषय निर्धारित किए गए हैं। स्कूल विद्यार्थियों के लिए निबंध की शब्द सीमा 500 से 800 तथा कॉलेज विद्यार्थियों के लिए 800 से 1,200 शब्द रखी गई है। निबंध हिंदी, अंग्रेजी अथवा राज्य की आधिकारिक भाषा में लिखा जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर निबंध मौके पर ही पर्यवेक्षण में लिखे जाएंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची की तैयारी, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया और मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन, मूल्यांकन और विजेताओं के चयन के लिए जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति गठित की गई है। उप निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण), डाइट देहलां को समिति का नोडल अधिकारी-सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला भाषा अधिकारी को भाषा विशेषज्ञ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई), ऊना के अंग्रेजी प्रवक्ता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बहडाला के हिंदी प्रवक्ता को समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति के सभी सदस्यों को आयोजन के दिन सुबह 10:15 बजे बचत भवन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि समिति भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निबंधों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर करेगी। इसमें विषय-वस्तु एवं प्रासंगिकता के लिए 40 अंक, मौलिक विचारों के लिए 20 अंक, भाषा एवं अभिव्यक्ति के लिए 20 अंक तथा संरचना एवं प्रस्तुति के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। समिति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अंतिम दौर की निगरानी करेगी तथा बराबरी की स्थिति में टाई-ब्रेकर राउंड के माध्यम से विजेता का निर्णय करेगी।

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अलग-अलग शीर्ष 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से चयनित विद्यार्थियों की आयोजन स्थल पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट...

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

घनौर क्षेत्र में 432.65 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लोगों को समर्पित

इन प्लांटों के शुरू होने से 4.50 लाख निवासियों को साफ पीने का पानी मिलेगा, भूजल संकट से निपटने...

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व स्तरीय प्रबंधों की सराहना की जालंधर: बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान को मिलेगा बल-मुख्यमंत्री शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ो की ठगी के मामले...