Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtलहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि...

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री और लहरागागा से विधायक श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज घोषणा की कि लहरागागा के निकटवर्ती गांव खंडेबाद में 217 कनाल 14 मरले (27 एकड़ से अधिक) सरकारी भूमि पर नई अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा 31 अक्टूबर को हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लहरागागा की मौजूदा अनाज मंडी फसलों विशेषकर धान और गेहूं की बढ़ती आमद को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हो रही थी क्योंकि पिछले वर्षों के दौरान फसलों के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा अनाज मंडी लगभग 45 साल पहले करीब 12 एकड़ भूमि पर बनाई गई थी। इसी भूमि में से बाद में कॉटन यार्ड भी बना दिया गया। उन्होंने बताया कि फसलों की आमद लगातार बढ़ने के कारण मंडी में खरीद और व्यापारिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध स्थान अपर्याप्त हो गया था।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा अनाज मंडी शहर के बिल्कुल बीच में स्थित होने के कारण खरीद सीजन के दौरान आवाजाही की गंभीर समस्या पैदा होती थी जिसके कारण किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों द्वारा लंबे समय से इस समस्या के समाधान और कृषि उत्पादों की सुचारू खरीद के लिए नई अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की जा रही थी। लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा लहरागागा के साथ लगते गांव खंडेबाद में अपनी 217 कनाल 14 मरले भूमि पर नई अनाज मंडी विकसित करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अनाज मंडी तक पहुंच के लिए रास्ता गांव लहल खुर्द की भूमि के रास्ते बनाया जाएगा।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि नई अनाज मंडी स्थापित होने से किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को बड़ी राहत मिलेगी और लहरागागा शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह नई मंडी समूचे इलाके की कृषि और व्यापारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक होगी। कैबिनेट मंत्री ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और समूची कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की मंडीकरण प्रक्रिया को और सुचारू बनाने में मददगार साबित होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: देश भर में IDBI Bank कर्मियों ने की हड़ताल

अमृतसरः अजनाला स्थित आईडीबीआई ने बैंक के प्रस्तावित निजीकरण...

दुकान पर हलवाई के साथ 3 युवकों ने की मारपीट

ऊना। बंगाणा उपमंडल के लठियाणी बाजार में 3 अज्ञात...

Punjab News: Stardom Icon 2026 सीजन-2ः प्रतिभाओं का दिखाया जलवा, विजेताओं को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जीरकपुर: डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में उभरती...

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

Punjab News: देश भर में IDBI Bank कर्मियों ने की हड़ताल

अमृतसरः अजनाला स्थित आईडीबीआई ने बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ देश भर में बैंक कर्मचारियों द्वारा दो दिवसीय...

दुकान पर हलवाई के साथ 3 युवकों ने की मारपीट

ऊना। बंगाणा उपमंडल के लठियाणी बाजार में 3 अज्ञात युवकों द्वारा एक हलवाई के साथ मारपीट करने और दुकान...

Punjab News: Stardom Icon 2026 सीजन-2ः प्रतिभाओं का दिखाया जलवा, विजेताओं को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जीरकपुर: डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्टारडम...

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस...