Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे...

Jalandhar News: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दिनेश औलख से मिलकर हनी सिंह से छलके आंसू

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में रविवार अल सुबह मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद से पंजाबी कलाकार और डायरेक्टर दुख सांझा करने के लिए औलख के घर पहुंच रहे है। बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए गायक व रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वहीं आज हनी सिंह दुबई से सीधा औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे है। गायक हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’ वहीं निधन के बाज आज वह दुबई से जालंधर पहुंचे।

इस दौरान घर में जब वह स्पीड रिकार्ड के संचालक से मिले तो पिता दिनेश औलख फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं हनी सिंह की आंखों में आंसू छलकने लग गए। इससे पहले आज पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया। वहीं गायक कुलविंदर बिल्ला, अदाकार रवनीत सिंह, और हार्बी संघा विदित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान हार्बी संघा ने कहा कि दिनेश भाई ने दिल के बहुत सच्चे बंदे है। उन्होंने नम आंखों से बताया कि आज उनकी पूरी जिंदगी उजड़ गई है। वहीं उन्होंने सरकार पर भी नराजगी जाहिर की।

उन्होंने सरकार से अपील की कि हाईवे पर नगर निगम की जो ट्रॉली खड़ी होती है, वह गलत है। ट्रॉली पर रिफलेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगे होते तो ये हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह हाईवे पर खड़ी ट्रालियों पर नजर रखे। वहीं उन्होंने हादसे में बचे तीन युवकों की हालत ठीक होने पर भगवान का शुक्र अदा किया। साथ कहा कि हमारे पर माड़ा समय था, हमारे बच्चे चले गए।

इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील की कि वह साफ-सुथरा सड़क प्रदान करें। इस दौरान वह पत्रकारों के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा कि घर पर जवान बच्चा हो और उसका ऐसे चले जाना पिता पर क्या बीते गई। साथ ही उन्होंने कहा कि सिस्टम को लेकर धरने लगाए। साथ ही बताया कि दिवित घायल था, जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल वालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने तूड़ी वाले ट्रकों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने भगवान से पिता को बल बख्शने की प्रार्थना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: देश भर में IDBI Bank कर्मियों ने की हड़ताल

अमृतसरः अजनाला स्थित आईडीबीआई ने बैंक के प्रस्तावित निजीकरण...

दुकान पर हलवाई के साथ 3 युवकों ने की मारपीट

ऊना। बंगाणा उपमंडल के लठियाणी बाजार में 3 अज्ञात...

Punjab News: Stardom Icon 2026 सीजन-2ः प्रतिभाओं का दिखाया जलवा, विजेताओं को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जीरकपुर: डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में उभरती...

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

Punjab News: देश भर में IDBI Bank कर्मियों ने की हड़ताल

अमृतसरः अजनाला स्थित आईडीबीआई ने बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ देश भर में बैंक कर्मचारियों द्वारा दो दिवसीय...

दुकान पर हलवाई के साथ 3 युवकों ने की मारपीट

ऊना। बंगाणा उपमंडल के लठियाणी बाजार में 3 अज्ञात युवकों द्वारा एक हलवाई के साथ मारपीट करने और दुकान...

Punjab News: Stardom Icon 2026 सीजन-2ः प्रतिभाओं का दिखाया जलवा, विजेताओं को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जीरकपुर: डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्टारडम...

Jalandhar News: औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे कार सवार 3 दोस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस...