BJP में शामिल विधायकों पर मोहिंदर भगत ने कसे तंज
जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में मारे गए स्पीड रिकॉर्ड के बेटे विदित और पप्पी स्वीट्स शॉप के बेटे आरव की मौत हो गई थी। बीते दिन आरव का अतिंम संस्कार कर दिया गया। वहीं दिवित का मंगलवार को मॉडल टाउन शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। औलख के घर दुख सांझा करने पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत मामले में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत दिनेश औलख के परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की है कि भगवान परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें और दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि इस जगह पर किसी का कोई जोर नहीं चलता। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दुख बांटने से कम होता है, इसलिए वह परिवार से दुख सांझा करने से पहुंचे है। इसी दौरान 3 विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी पार्टी के नेता किसी भी पार्टी में जा सकता है और सभी को लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में किसी को दूसरी पार्टी में जाने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले 3 विधायको को लेकर कहा कि आने वाला समय ही सब कुछ बताएंगा। इस दौरान भाजपा में शामिल होने के बाद आप पर तीखी शब्दावली करने पर कहा कि जब पार्टी में थे तो पार्टी अच्छी थी, लेकिन अब पार्टी छोड़कर जाने के बाद वह गलत करार किया जाता है। ऐसे में अब जो नेता पार्टी छोड़कर चले गए तो वह कुछ भी कह सकते है। उन्होंने कहा कि वह भी भाजपा छोड़कर आप पार्टी में आए है, लेकिन वह पिछली पार्टी में बिताए पलों को लेकर कुछ नहीं कह रहे।
आप पार्टी द्वारा 40 उम्मीदवारों की सूची जारी होने पर कहा कि अभी प्रोसेस शुरु हुआ। उन्होंने कहा कि आप पार्टी पहली पार्टी है, जिसने चुनावों से पहले 40 प्रतिशत टिकटों का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी ने साढ़े चार साल काम किए है और लोगों में इसी कामों को लेकर वह जाएंगे। ऐसे में नेताओं को जीताने का फैसला जनता करती है। बता दें कि घटना के बाद से ही औलख परिवार के घर पंजाबी इंडस्ट्री के गायक और डायरेक्टर दुख सांझा करने पहुंच रहे है। बीते दिन भी कई कलाकार परिवार से दुख व्यक्त करने पहुंचे थे।
