हापुड़: जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के एक कमरे में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
View this post on Instagram
इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। कुछ ही सेकंड में कार्यक्रम का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है और दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर शाम करीब 6 बजे कॉलेज में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हो रही थी। इसमें नोएडा और गाजियाबाद के युवक भी शामिल होने पहुंचे थे। कुछ युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाते समय कैमरे के सामने आने और युवकों को रोकने को लेकर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और युवक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियों भी फेंकी गई।
