Hocky Champion Trophy 2026
Breaking NewsKG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की बच्ची से मारपीट के मामले में रविवार शाम को प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले शनिवार देर रात जेबीटी पूजा रानी और सिमरनजीत कौर को भी सस्पेंड किया गया था। इस मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

वहीं, आरोपी तीसरी क्लास के 8 वर्षीय छात्र के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। इसके बाद टीचर्स ने छात्र और उसके परिजनों को चेतावनी भी दी थी। शनिवार को बच्ची के पेरेंट्स के साथ स्कूल पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि 28 अक्टूबर को घटना वाले दिन आरोपी छात्र ने शुरुआत में बच्ची के साथ शरारत की। इससे परेशान होकर बच्ची ने उसे ‘पागल’ कहा और उसकी शिकायत करने की बात कही।

इसके कुछ देर बाद छात्र उसके पास गया और कहा कि उसके पिता उसे ऊपर कमरे में बुला रहे हैं। इस पर भरोसा करके बच्ची फर्स्ट फ्लोर पर चली गई, जहां छात्र ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस पूछताछ में भी बच्चे ने पागल कहने पर हमला करने की बात कही। फिलहाल, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश करने के बाद आरोपी छात्र को अंबाला ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। जहां, डेरा बाबा नानक...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की धरती इतनी पवित्र धरती...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर 'टूं-टूं' के संदेश गूंजे...