Hocky Champion Trophy 2026
Nationalबदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने...

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने दिए सख्त आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बदरीनाथ घाटी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चारधाम यात्रा मार्ग पर हवाई सेवाओं की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट पहले से जारी था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण हादसे से करीबन एक घंटा पहले चारधाम रुट पर सभी उड़ानें रोकने का आदेश दे चुका था। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी आरोप लगाया गया है कि संचालन करने वाली कंपनी ने इस आदेश को नजरअंदाज कर दिया।

UCADA कर रही मामलों की जांच

UCADA के अनुसार, शुक्रवार को मौसम बिगड़ने की आशंका के कारण चारधाम मार्ग की सभी हवाई सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया गया था। यह आदेश प्राधिकरण के हेड ऑफ ऑपरेशंस ग्रुप कैप्टन अमित शर्मा ने जारी किया था। इसके बाद भी ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने अपना हेलिकॉप्टर उड़ा दिया अब यह पता लगाया जा रहा है कि आदेश की अनदेखी किन हालातों में हुई है और लापरवाही किस कारण हुई है।

कंपनी ने दिया जवाब

इन सभी आरोपों पर अब ट्रांस भारत एविएशन के डायरेक्टर एस. भट्टाचार्य ने अलग रुख अपना लिया है। उनका यह कहना है कि वो इस समय दिल्ली में है और उन्हें उड़ानें रोकने के किसी आदेश की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इस बारे में स्थिति UCADA ही साफ करेगी।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

हादसे की कारणों का पता करने के लिए दुर्घटना जांच ब्यूरो AAIB और DGCA के अधिकारियों की टीम उत्तराखंड पहुंच चुकी है। वहीं UCADA के अनुसार, जांच में सिर्फ दुर्घटना की तकनीकी वजहें ही नहीं देखी जाएगी बल्कि यह भी देखा जाएगा कि उड़ान रोकने की आदेश की अनदेखी हुई है या नहीं। डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। इस हादसे में पायलट के साथ-साथ छह लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

चलती कार में लगी आग, कार सवार निकले सुरक्षित बाहर

ऊना। चंडीगढ़ ऊना धर्मशाला हाईवे पर उपमंडल अम्व से...

हरियाणा अपने पूरे सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को डिजिटल मैप पर लाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार अपने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के...

Jalandhar News : Vidit Aulkah के निधन पर Binnu Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

Actress Shehnaaz Gill भी शोक व्यक्त करने पहुंची जालंधर (Ens)...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शक्तिपीठ मां...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने अपने गठन के 60 वर्षों में प्रगति...

चलती कार में लगी आग, कार सवार निकले सुरक्षित बाहर

ऊना। चंडीगढ़ ऊना धर्मशाला हाईवे पर उपमंडल अम्व से लगभग दस किमी पहले आते गांव नंदपुर में एक चलती...

हरियाणा अपने पूरे सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को डिजिटल मैप पर लाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार अपने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के नेटवर्क को एक सिंगल डिजिटल मैप पर लाने की तैयारी...

Jalandhar News : Vidit Aulkah के निधन पर Binnu Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

Actress Shehnaaz Gill भी शोक व्यक्त करने पहुंची जालंधर (Ens) : बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में...