Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग,...

Punjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः डेरा ब्यास में सेवा करने आए दो स्वयंसेवकों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास के डोलो नांगल निवासी मंजीत सिंह और योधे गांव (जो डेरा ब्यास परिसर से सटा हुआ है) के निवासी दविंदर सिंह डेरा के लिए कृषि संबंधी ‘सेवा’ के तहत ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे।

इस दौरान योधे गांव के ही रहने वाले योधबीर सिंह ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं। इस दौरान मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि घटना के असली कारणों और गोलीबारी की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए है। पुलिस ने मामले में आरोपी की पत्नी औऱ बेटे को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि 20-25 राउंड फायरिंग हुई है। इस दौरान पुलिस से खींचतान पर आरोपी की टांग पर एक गोली लगी है, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर JP Nadda ने राहुल गांधी पर साधे निशाने

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राहुल...

3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद ऊना। जिला ऊना में नशे के...

दिनेश ओलक के घर अफसोस करने पहुंचे Binnu Dhillon और Gippy Garewal, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): शहर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए...

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने दिए सख्त आदेश

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बदरीनाथ घाटी में हुए हेलिकॉप्टर...

फौती इंतकाल स्वीकृत होने के बावजूद किसान आईडी नहीं बनना गंभीर समस्या : पंकज सहोड़

डिजिटल किसान रजिस्ट्री में राजस्व रिकॉर्ड का सही समन्वय...

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर JP Nadda ने राहुल गांधी पर साधे निशाने

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने निशाना साधा है।...

3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के...

दिनेश ओलक के घर अफसोस करने पहुंचे Binnu Dhillon और Gippy Garewal, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): शहर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक...

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने दिए सख्त आदेश

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बदरीनाथ घाटी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चारधाम यात्रा मार्ग पर हवाई सेवाओं की निगरानी...