Hocky Champion Trophy 2026
Nationalबड़ा हादसा: Hotel के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की...

बड़ा हादसा: Hotel के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, गैस रिसाव होने की आंशका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित श्रीगंगा होटल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल परिसर में बने फूड वेस्ट प्लांट के चैंबर में उतरने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चैंबर में सफाई या अन्य काम के लिए उतरे एक व्यक्ति के अंदर फंसने के बाद उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी नीचे उतर गए।

आशंका है कि चैंबर में गैस का रिसाव होने के कारण चारों लोग बेहोश हो गए और उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान वाहिद, मनोज, कमलेश और नितिन के रूप में हुई है।

श्रीगंगा होटल के पिछले हिस्से में खाने के बचे कचरे को इकट्ठा करने और उसके निस्तारण के लिए एक चैंबर बनाया गया था। देर रात एक आउटसोर्स कर्मचारी इस चैंबर में उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका, जिसके बाद उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी चैंबर में उतर गए। आशंका है कि वहां गैस रिसाव के कारण सभी लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि होटल के कर्मचारी और बाहर से काम के लिए बुलाए गए कुछ लोग खाने के कचरे के लिए बने चैंबर में उतरे थे। शुरुआती तौर पर गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। गैस के कारण चैंबर का फर्श भी फिसलन भरा हो गया था, जिससे लोग गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए अंदर गए लोग भी बेहोश हो गए।

जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि होटल परिसर में बने खाने के कचरे के टैंक में पहले दो लोग उतरे थे, जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी अंदर चले गए. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Puppi Sweets Shop का बेटा पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

3 नवंबर को विदित ओलख का मॉडल हाउस में...

जम्मू-कश्मीर के CM Omar Abdullah की शादी को लेकर छिड़ा विवाद, मौलाना ने जारी किया फतवा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी...

Punjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः डेरा ब्यास में सेवा करने आए दो स्वयंसेवकों...

Punjab News: एकतरफा प्यार में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

लुधियानाः चेत सिंह नगर इलाके में अरोड़ा पैलेस के...

न्यूयॉर्क में बच्चों की सेफ्टी के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, AI Chatbots किए बैन

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया इन दिनों काफी तेजी...

Jalandhar News: Puppi Sweets Shop का बेटा पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

3 नवंबर को विदित ओलख का मॉडल हाउस में होगा अंतिम संस्कार जालंधरः जालंधर में सड़क हादसे के बाद 2...

जम्मू-कश्मीर के CM Omar Abdullah की शादी को लेकर छिड़ा विवाद, मौलाना ने जारी किया फतवा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजधान की शादी पर मौलाना ने फतवा जारी करने के...

Punjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः डेरा ब्यास में सेवा करने आए दो स्वयंसेवकों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी...

Punjab News: एकतरफा प्यार में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

लुधियानाः चेत सिंह नगर इलाके में अरोड़ा पैलेस के पास एकतरफा प्यार में पागल 22 साल के एक युवक...