Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtउप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से हजारों पशुपालक परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े पात्र दूध उत्पादकों को अब डीबीटी के माध्यम से 6 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसके लिए सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जिसने दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था शुरू की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में गाय और भैंस के दूध की खरीद पर देशभर की तुलना में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के हित में लिए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दूध उत्पादकों की आर्थिकी में निरंतर इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशुपालक मिलाप चंद और अन्य अनेक किसानों ने उनसे व्यक्तिगत भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अवगत करवाया कि किस तरह प्रदेश सरकार उन्हें संबल प्रदान कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल...

पीएम किसान सम्मान निधि ने किसान व सरकार के बीच रिश्ते को दी नई परिभाषा – CM Saini

चण्डीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2...

सरकार का बड़ा फैसलाः सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में अब इतने साल की मिलेगी छूट

नई दिल्लीः तमिलनाडु की हाल ही में बनी नई सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में...

एशियाई खेलों में लोहा मनवाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का भिवानी में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पदक कुछ क्षणों में खिलाड़ी के गले में डलता...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पंडोगा स्थित दूधसागर नेशनल...