Hocky Champion Trophy 2026
Himachal GovtCM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर ज़िला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह बिस्तरों की क्षमता का स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से आस-पास की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे। यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को अपने घर-द्वार के निकट ही समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस दिशा में विशेषकर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर उपचार के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को समयबद्ध और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने नए भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से आसपास की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों की लगभग 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। यहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को अपने घरों के नजदीक ही समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का भी किया शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगी सुविधा

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में...

शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में...

Punjab News: पराली जलाने के 56 में से 28 मामलों की पुष्टि, 7 FIR, 17 चालान जारी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में इस साल धान की पराली जलाने...

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों की तस्करी अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...

24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का भी किया शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगी सुविधा

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 36 करोड़ 5 लाख 62 हजार रुपये की...

शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने शिमला के प्रतिष्ठित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल...