मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। आज सुबह ही ऋतिक ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच गया है। उन्होंने जिंदगी, समझदारी और आध्यात्मिकता को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। एक्टर की ऐसी पोस्ट देखकर सभी फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
सोचने पर मजबूर हुए फैंस
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को जिंदगी की सीख दी है। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा कि – आप अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा और समझदारी और सच्चाई की तलाश में बिता देते हैं लेकिन आखिर में एहसास होता है कि कई बार अनजान रहना ही बेहतर था। सच में ये दुनिया मूर्खों की है और शायद ये उन्हीं की होनी भी चाहिए।
View this post on Instagram
आगे ऋतिक ने लिखा कि – ‘हो सकता है कि समझदारी या आध्यात्मिकता का आखिरी पड़ाव यही हो कि आप जानबूझकर एक कदम पीछे हट जाएं और फिर से पहले की तरह बेफिक्र और अनजान बन जाएं। सुप्रभात’।
फैंस ने किया रिएक्ट
एक्टर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि – ‘बिल्कुल सही कह रहे हैं सर, कभी-कभी कुछ नया सीखने से ज्यादा यह जरुरी होता है कि पुरानी बातें भुला दी जाए और सादगी को अपनाया जाए। यही सबसे बड़ी समझदारी होती है’।

इसके अलावा भी ऋतिक की पोस्ट पर फैंस भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके इस लुक को बिग बॉस 20 फेम काजी तौकीर से भी कंपेयर किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही ऋतिक रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 में कैमियो रोल के तौर पर दिखे थे। इससे पहले उनको थ्रिलर वॉर 2 में भी दिखा गया। अब एक्टर कृष 3 के साथ बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरु करने वाले हैं।
