Hocky Champion Trophy 2026
Unaकर्मचारी हितैषी सरकार, सीएम सुक्खू का दिल से आभार

कर्मचारी हितैषी सरकार, सीएम सुक्खू का दिल से आभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को अवकाश देने के फैसले से कर्मचारी वर्ग में खुशी

ऊना: करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश देने के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फैसले का ऊना में कर्मचारियों ने स्वागत किया है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले पुरुष कर्मचारियों को भी परिवार के साथ करवाचौथ मनाने और व्रत से जुड़ी रस्मों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कर्मचारियों ने कहा कि इससे पहले करवाचौथ और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलता था, जबकि पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी नहीं होने के कारण परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहली बार इन अवसरों पर पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश देकर ऐसी पहल की है, जिससे परिवार के सभी सदस्य मिलकर त्योहार की खुशियां मना सकें। कर्मचारियों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए दिवाली से पहले पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के निर्णय का भी स्वागत किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-2 ऊना के वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन ने कहा कि करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश मिलने से परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पहले पत्नी को खरीदारी करनी होती थी, तो पति के दूर होने के कारण कई बार परेशानी आती थी। अब दोनों साथ जाकर खरीदारी कर सकेंगे और त्योहार की तैयारियों में एक-दूसरे का हाथ बंटा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि चांद देखने और व्रत खोलने की रस्मों में भी पति-पत्नी साथ रह सकेंगे। नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले कर्मचारी भी अब इन पारिवारिक परंपराओं में शामिल होकर अपनों के साथ करवाचौथ की खुशियां मना सकेंगे। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विकास खंड अंब में एलएसईओ के पद पर कार्यरत शबनम ने कहा कि करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलता था, लेकिन पतियों को छुट्टी न होने के कारण कई बार त्योहार साथ मनाने का अवसर नहीं मिल पाता था। पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश देने से परिवारों को साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भी मुख्यमंत्री ने पुरुष कर्मचारियों को अवकाश दिया था, जिससे भाई-बहन इस त्योहार को हर्षोल्लास से मना सके। उन्होंने करवाचौथ और रक्षाबंधन पर अवकाश देने के साथ दिवाली से पहले पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के फैसले के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

विकास को मिली रफ्तार, अम्बाला छावनी के कई वार्डों में विकास कार्यों हेतु पांच करोड़ की राशि जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अलग-अलग...

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी...