Hocky Champion Trophy 2026
Unaपेंशनभोगी 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र : अमित छाबडा

पेंशनभोगी 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र : अमित छाबडा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। स्पर्श सेवा केंद्र ऊना द्वारा जिले के सभी रक्षा पेंशनभोगियों के लिए 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 चलाया जाएगा। इस दौरान सभी रक्षा पेंशनधारकों को अपना वार्षिक पहचान सत्यापन समय पर पूरा करवाना जरूरी होगा ताकि पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके। यह जानकारी स्पर्श सेवा केंद्र ऊना( पूर्व डीपीडीओ कार्यालय) के प्रभारी अमित छाबडा ने दी। अमित छाबड़ा ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित इस केंद्र के माध्यम से थल सेना, वायु सेना, नौसेना, रक्षा लेखा विभाग तथा अन्य संबंधित श्रेणियों के रक्षा पेंशनभोगी अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र संबंधित समयावधि के दौरान जमा करवाना अवश्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि स्पर्श के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे जिन पेंशनभोगियों को वार्षिक पहचान सत्यापन का संदेश प्राप्त हो रहा है, वे निर्धारित अवधि में अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अवश्य जमा करवाएं। इसके लिए स्पर्श सेवा केंद्र ऊना, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा स्मार्टफोन पर ‘आधार फेस आरडी ’ ऐप का उपयोग किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी विशेष सहायता अमित छाबड़ा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और महिला पेंशनभोगियों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ पेंशनभोगियों के मामलों में निर्धारित नियमों और स्थानीय व्यवस्थाओं के अनुसार आवश्यक समन्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए भौतिक (फिजिकल) जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी पात्र पेंशनभोगियों से आग्रह किया कि वे संबंधित अभियान के तहत अपनी वार्षिक पहचान प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

जोगी पंगा में करवाचौथ नारी शक्ति सम्मान समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब

मृदु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में हजारों...

कर्मचारी हितैषी सरकार, सीएम सुक्खू का दिल से आभार

करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को अवकाश देने के फैसले...

सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमति : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां नवनियुक्त...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना ज़िला के 16 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन...

जोगी पंगा में करवाचौथ नारी शक्ति सम्मान समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब

मृदु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में हजारों महिलाओं ने लिया भाग ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा...

कर्मचारी हितैषी सरकार, सीएम सुक्खू का दिल से आभार

करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को अवकाश देने के फैसले से कर्मचारी वर्ग में खुशी ऊना: करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को...

सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में आज शिमला में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण...

जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमति : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारियों के साथ संवाद...