Hocky Champion Trophy 2026
KapurthalaPunjab News: चैंपियन मशहूर भैंसा ‘राजा’ रहस्यमयी तरीके से लापता, मालिक ने...

Punjab News: चैंपियन मशहूर भैंसा ‘राजा’ रहस्यमयी तरीके से लापता, मालिक ने रखा एक लाख का ईनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः जिले के काला संघिया में 19 साल का मशहूर भैंसा ‘राजा’ चोरी होने का मामला सामने आया है। पारंपरिक पशु दौड़ के बेताज बादशाह और क्षेत्र के गौरव कहे जाने वाले 19 साल के नर भैंसे ‘राजा’ के लापता होने की खबर से गांव में शौक है। पिछले 10 वर्षों से पारंपरिक रेसों के मैदान में अजेय रहे इस प्रसिद्ध चैंपियन के चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। उसके मालिक कमलजीत सिंह ने उसे ढूंढकर लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। मालिक के मुताबिक, राजा पंजाब के गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ प्रतियोगिताओं में पिछले 10 साल से लगातार जीत हासिल कर रहा था। उसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने राजा का पालन-पोषण बच्चों की तरह किया था। उसे दूध और देसी घी खिलाया जाता था। अगले साल काला संघिया में होने वाली हाल्ट दौड़ में राजा को सम्मान के साथ रिटायर करने की योजना थी, लेकिन चोरी के बाद उनका यह सपना अधूरा रह गया। मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और राजा को खोजने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, राजा ने अपने लंबे रेसिंग करियर के दौरान 100 से अधिक पारंपरिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अनगिनत पुरस्कार जीते। उसने कई ट्रैक्टर, कार, सतहत्तर मोटरबाइक और नकद पुरस्कार अपने नाम किए थे। गांव के लोगों का कहना है कि राजा केवल परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके की शान था।

परिवार ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले राजा को खेत में बने कुएं के पास बांधा गया था, लेकिन जब सुबह परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह अपनी 2 अन्य मादा भैंसों के साथ गायब था। परिवार का यही कहना है कि उसे लेकर जाना आसान नहीं था, कोई उसे कुछ खिला कर साथ ले गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक सफेद रंग की गाड़ी में तीनों पशुओं को ले जाते हुए देखा गया है, हालांकि इसके बाद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मालिक का मानना है कि राजा किसी के करीब जाने पर हमला कर देता था, इसलिए चोरों ने उसे कुछ खिलाकर या बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

मालिक जसकरण ने भावुक होकर बताया कि इस दिसंबर महीने में होने वाली पारंपरिक प्रतियोगिता में राजा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने और हमेशा के लिए रेसिंग से सेवानिवृत्त करने की योजना थी। परिवार केवल उसकी सेवा करना चाहता था, लेकिन इस घटना से उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। राजा की जीत के पुराने वीडियो आज भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर ग्रामीण और पशु प्रेमी उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले की गहराई से छानबीन कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है।...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे...

स्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी...

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी...

Jalandhar News: दिवित मौत मामला, परिवार से दुख सांझा कर रो पड़े Harby Sangha, देखें वीडियो

गायक कुलविंदर बिल्ला और अदाकार रवनीत सिंह ने भी...

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। 'बंधन सात जन्मों का' 'धूम मचाओ धूम' और 'महिसागर' जैसे...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्यौहारों के सीजन में पटाखे बजाने को लेकर नए...

स्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार हॉकी खिलाड़ी नव्या ठाकुर ने अपनी प्रतिभा...

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी तैयार नहीं हुई मार्केट जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित...