मुबंईः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। जियो प्लैटफॉर्म्स की लिस्टिंग से पहले ही घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गया। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा टूटकर 72,841.26 पर आ गया, जबकि निफ्टी 180 अंक से ज्यादा गिरकर 22,563.30 पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों को 2 लाख करोड़ का झटका लगा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 459 लाख करोड़ रुपये से घटकर 457 लाख करोड़ रह गया।
दूसरी ओर, बेहतर तिमाही नतीजों के बाद लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के शेयरों में करीब 6% की तेजी आई। बजाज ऑटो भी शुरुआती कारोबार में करीब 3% चढ़कर टॉप गेनर्स में शामिल रहा। आज बाजार की नजर जियो प्लैटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर भी रहेगी। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी पर शुरुआती दबाव रहने की आशंका है।
हालांकि, एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र की बढ़त से निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है। भारतीय बाजार के लिए आज का ट्रेडिंग सेशन कई मायनों में अहम है। एक तरफ कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर अनिश्चितता बाजार पर दबाव बना सकती है। दूसरी तरफ, विदेशी बाजारों में तेजी और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से गिरावट सीमित रह सकती है।
