Himachal Govtस्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में...

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा सुधार : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के नए अकादमिक ब्लॉक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार सुनिश्चित कर रही है और पिछले 40 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परंपरागत तरीके से काम करने के बजाय आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि आने वाले दस वर्षों में देश के अन्य क्षेत्रों से भी लोग उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश आएं। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमआरआई, 3 टेस्ला एमआरआई सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है, जबकि उत्तर भारत के किसी भी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा तकनीक उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों के समर्थन...

इंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ....

CM Sukhu ने हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन...

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों...

Jalandhar News: हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक शुरुआत, ड्रोन शो के जरिए दिखा भव्य दृश्य, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। इस...

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों के समर्थन में बोलते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ....

इंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों के साथ संवाद...

CM Sukhu ने हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत...