अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जगत गुरु धन गुरु रामदास पटशाह के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर देश और विदेश की संपूर्ण नानक नाम लेवा संगत को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी का दरबार एक ऐसा महान स्थान है जहां जात-पात, रंग-नस्ल, अमीर-गरीब या किसी भी तरह के भेदभाव से ऊपर उठ कर हर मनुष्य को बराबर का सम्मान मिलता है।
यहां पहुंच कर हर कोई प्राणी पवित्र सरोवर में इश्नान करता है, सचखंड विखे कीर्तन सर्वन करता है और गुरु का लंगर छकता है। एडवोकेट धामी ने संगत से अपील की कि हमें गुरु साहिब के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए गुरबाणी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में जीवन जीने की प्ररेण दी। इस मौके उन्होंने पाकिस्तान से श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पहुंचे सिख जत्थे (करीब 49 श्रद्धालुओं) का विशेष तौर पर स्वागत किया और खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की हैं। इस के साथ ही, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मिले आदेशों और संगत को की गई अपील के तहत 28 तारीख को हर स्थान और गुरुद्वारा साहिब में शहीदों के प्रति अरदास करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि संपूर्ण कौम मिल कर गुरु चरणों में अरदास कर सके।