AmritsarPunjab News: AAP सरपंच के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: AAP सरपंच के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में एक बार फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देहात के चाटीविंड थाने के अंतर्गत आते गांव झीते कलां में रात आप पार्टी के सरपंच के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे में माथा टेककर लौटते समय हमलावरों ने सरपंच के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में नेता के भाई पर 7 से 8 गोलियां चलाई गईं। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मामले की जांच करने पहुंच पुलिस ने वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।

पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि वारदात के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है। वह मौजूदा AAP सरपंच का बेटा था। उसका भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति मेंबर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव चीते कलां का रहने वाला तीरथ सिंह सोमवार शाम को गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त रंजीत सिंह भी था। जब ये दोनों गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी गुरुद्वारे के बाहर पहले से मौजूद लोगों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। इसमें तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। साथ आए उसके दोस्त रंजीत सिंह को गोली लगी, जिससे वह भी घायल हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर गुरुद्वारे में मौजूद लोग फौरन मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तीरथ और रंजीत को उठाया और अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टर ने तीरथ को मृत बताया। वहीं, रंजीत को भर्ती कर लिया, जिसका इलाज चल रहा है। उसका हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के भाई कारज सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। कारज सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने AAP की तरफ से सरपंच का चुनाव जीता था। गांव के ही एक गुट के साथ उनका पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हॉकी और गोरा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjabi Singer Daler Mehndi के बाद Maninder Buttar ने BJP कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के...

Punjab News: पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कमांडो जवान घायल, 25 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती हल्का डेरा बाबा नानक ने...

दिल्ली में हुई Meharchand Polytechnic College की 129वीं गर्वनिंग बॉडी बैठक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गर्वनिंग बॉर्ड...

Punjab News: दपंति को ठेकेदारों पैसे मांगना पड़ा महंगा, डंडों से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में प्लाईवुड के ठेकेदार पर परिवार ने...

Punjabi Singer Daler Mehndi के बाद Maninder Buttar ने BJP कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के शो के दौरान हुए बवाल को लेकर मामला लगातार गरमाता...

Punjab News: पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कमांडो जवान घायल, 25 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती हल्का डेरा बाबा नानक ने गांव शिकार माछियां में रात 9 बजे 20 से 25...

दिल्ली में हुई Meharchand Polytechnic College की 129वीं गर्वनिंग बॉडी बैठक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गर्वनिंग बॉर्ड बैठक 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई। यह बैठक...

Punjab News: दपंति को ठेकेदारों पैसे मांगना पड़ा महंगा, डंडों से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में प्लाईवुड के ठेकेदार पर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि वह पैसे...