Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का आगाज, रात को दिखा अद्भुत...

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का आगाज, रात को दिखा अद्भुत नजारा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की शुरुआत होने जा रही है। बर्टन पार्क स्थित ओलंपिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। करीब 77 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट के तहत स्टेडियम के आसपास का पूरा नजारा बदल गया है, जहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वहीं रात को सड़क से अद्भुत नजारा देखने को मिला।

स्टेडियम की ओर जाते डीएवी फ्लाईओवर पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई हैं। शाम ढलते ही रोशनी में नहाती सड़कें और तिरंगे कपड़ों में लिपटी ग्रिल्स व लाइटें देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रही हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एलईडी के जरिए भागड़ां डालते और हॉकी खेलते की तस्वीर देखी जा सकती है।79 साल बाद यह पहला मौका है जब जालंधर में पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। बर्ल्टन पार्क स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे।

इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जालंधर के खेल प्रेमियों के लिए 27 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। बर्ल्टन पार्क स्थित नवनिर्मित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को इस नए स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को भाग लेने वाली सभी 6 एशियाई टीमों के कप्तानों ने एक प्रेस वार्ता ( की थी।

सभी कप्तानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है। टूर्नामेंट के सभी ग्रुप (पूल) मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसके बाद 4 नवंबर से क्लासिफिकेशन और सेमीफाइनल मुकाबले मोहाली में शुरू होंगे। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (गोल्ड मेडल) मुकाबला 5 नवंबर 2026 को मोहाली में खेला जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रमेश...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर...