LudhianaPunjab News: शक्ति की मौत के बाद परिवार ने किए खुलासे, आरोपियों...

Punjab News: शक्ति की मौत के बाद परिवार ने किए खुलासे, आरोपियों ने शरीर से अलग किए थे दोनों हाथ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः डाबा थाना इलाके की गली नंबर 4 लुहारा कॉलोनी में शनिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर 40 वर्षीय शक्ति सिंह उर्फ भूरा की हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने शक्ति के दोनों हाथ काटकर मृतक के पड़ोसी दुकानदार को दे दिए थे और कहा था कि शक्ति के परिजनों को दे देना। वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले को लेकर मृतक शक्ति का परिवार बिहार से लुधियाना पहुंचा। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे के बेरहमी से हाथ काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का उन्हें 24 तारीख को पता लगा और वह तुरंत ट्रेन से लुधियाना पहुंचे।

इस दौरान अस्पताल में आकर देखा कि बेटे के दोनों हाथ काटे हुए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि बेटे का लड़की के साथ चक्कर था। पिता का आरोप है कि पुलिस द्वारा गुमराह किया जा रहा है और बेटे का ऐसा कोई विवाद नहीं था। पिता ने इंसाफ की मांग की है और कहा कि उनका एक ही बेटा था और वह भी दुनियां से चला गया। बेटा बचपन से लुधियाना में रहता था। इससे पहले वह भी लुधियाना में रहते थे, लेकिन बीमार होने के बाद वह गांव चले गए थे। पिता ने कहा कि बेटे के कामकाज के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं मृतक शक्ति की बहन आरती ने कहाकि भाई के घर में घुसकर नौजवानों ने हमला कर दिया और उसके दोनों हाथ काटकर मौत के घाट उतार दिया।

आरती ने कहा कि वह घटना के दौरान गुड़गांव में मौजूद थी। आरती ने अनुसार वह यहां पर अकेला रहता था और माता-पिता बिहार में रहते है। वहीं आज पुलिस से बात की तो पुलिस का कहना है कि लड़की का चक्कर था। आरती का कहना है कि भाई का किसी लड़की से कोई चक्कर नहीं था। भाई का पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में मौत के घाट उतारा गया। पीड़ित परिवार ने कहाकि भाई को इंसाफ दिलाया जाए। आरती ने कहाकि मनी बादशाह, विक्की कारपेंटर, गगन और लक्की सहित 8 लोगों ने भाई को मौत के घाट उतारा है। आरती ने कहाकि गिरफ्तार 2 आरोपियों ने इन लोगों के नाम लिए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल...

Haryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर, देखें वीडियो

3.50 लाख की कीमत के गहने, स्कूटी व अन्य...

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों को सम्मान देने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य...

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा सुधार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के नए अकादमिक ब्लॉक का...