Baddiनई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बददी नगर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सोलन विभाग सह-कार्यवाह डॉ. सोमदत्त शर्मा, सहायक आचार्य, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक नालागढ़ महेश कुमार कौशल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ हुआ। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सोमदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, विचारधारा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं और देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है, लेकिन संघ जिन उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ा था, एक शताब्दी बाद भी उन्हीं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने जिन विचारों और उद्देश्यों के साथ की थी, वर्तमान स्वयंसेवक भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. सोमदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दौर तकनीक, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है।

आधुनिक सुविधाओं ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ परिवारों और बच्चों के बीच भावनात्मक दूरी भी बढ़ रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि माता-पिता बच्चों को बेहतर शिक्षा और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं, लेकिन कई बार उनके साथ बैठने, उनकी बातें सुनने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। जहां बच्चे बिना किसी संकोच के अपने विचार साझा कर सकें और बड़ों के साथ सार्थक चर्चा कर सकें। डॉ. सोमदत्त शर्मा के अनुसार, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक संस्कारों के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है।

दिल्ली आंदोलन से सबक लेने की जरुरत: डा सोमदत्त शर्मा ने कहा कि गत दिनों दिल्ली में आंदोलन हुए लेेकिन वहां बात आंदोलन की नहीं बल्कि वहां यह देखने की बात है कि नौजवान पीढ़ी वहां गंदी गंदी गालियां दे रही थी। यह बात अशोभनीय है क्योंकि हमारी संस्कृति इस प्रकार की नहीं है। हमें अपने बच्चों से और ज्यादा करीब आना चाहिए और 24 घंटे में से एक घंटे उनसे हर रोज सार्थक चर्चा हो देश, समाज, राष्ट्र, परिवार व ज्वलंत मुददों पर। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से युवाओं का चारित्रिक विकास होता है और संघ व्यकित निर्माण का कार्य करता है। हमें स्वयं तो शाखा में आकर संस्कार सीखने चाहिए अपने बच्चों को भी दैनिक शाखा में भेजना चाहिए ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा...

Jalandhar पहुंची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत, ओपन सेरेमनी पर DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में जालंधर में...

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार भारती चैरिटेबल ट्रस्ट का 11वां विशाल भगवती जागरण धूम धाम...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला को पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़...