Haryanaट्रेनों की लेट-लतीफी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, पैसेंजर...

ट्रेनों की लेट-लतीफी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, पैसेंजर से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस थमीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः ट्रेनों के लगातार लेट होने से गुस्साए यात्रियों का सब्र सोमवार को आखिरकार टूट गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखे जाने से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।

यात्रियों ने अप और डाउन दोनों तरफ के रेल ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया। इस अचानक किए हंगामे और ट्रैक जाम के कारण रेलवे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर वीआईपी मानी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं।

रेलवे यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा, जिससे सफर कर रहे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज यात्रियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया ताकि जल्द से जल्द पटरियों को खाली कराकर रेल संचालन दोबारा सुचारू किया जा सके। हालांकि, वे मानने को तैयार नहीं हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है, और इसके माध्यम से...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनप्रीत सिंह...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बददी नगर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण एवं शस्त्र...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हो गई। सआदतगंज थाना क्षेत्र...