religiousशरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की रोशनी के नीचे खीर रखने की परंपरा बहुत समय से प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान गुणों वाली होती हैं। यही कारण है कि घरों में रातभर खीर को चांदनी में रखा जाता है। अगले दिन भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर इसको ग्रहण किया जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है।

मां लक्ष्मी की होती है पूजा

शरद पूर्णिमा को कोजगारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस रात मां लक्ष्मी की खास पूजा का महत्व होता है। पंचाग गणना के मुताबिक, निशीथ काल में पूजा का समय 25 अक्टूबर की रात में 11:40 से लेकर 26 अक्टूबर की रात 12:31 मिनट तक बताया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती है। ऐसे में जो भक्त जागकर उनकी आराधना करते हैं उनको मां सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। कई परिवार रात में दीपक जलाते हैं और मंत्र का जाप करते हैं।

सुबह निकालें रात को चांदनी के नीचे रखी खीर

शरद पूर्णिमा की रात को चांदनी में जो खीर रखी जाती है उसको अगले दिन सुबह निकाल लिया जाता है। इसके बाद स्नान और पूजा करके भगवान को इसका भोग लगाया जाता है। खीर निकालने के लिए सभी जगह एक ही समय नहीं है। खीर को रातभर खुले में रखने पर धूल-मिट्टी और कीड़ों से बचाने के लिए बर्तन में जालीदार ढक्कन ने ढक दें। मौसम गर्म हो या फिर उमस भरा हो लंबे समय तक बाहर रखी हुई खीर खाने से बचें।

इसलिए रखी जाती है खीर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। उसकी शीतल किरणों को अमृत के समान माना जाता है। इसी विश्वास के कारण दूध और चावल से बनी खीर को चांदनी में रखने की परंपरा मशहूर है। अगली सुबह खीर को भगवान को अर्पित करके प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। कुछ परिवार खीर में तुलसी का पत्ता भी डालते है। चांदनी में रखने से खीर में खास औषधीय गुण पैदा होने की बात धार्मिक मान्यता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में दरोगा निलंबित

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की...

Donald Trump पर भड़के ओबामा, चुनाव रैली में की राष्ट्रपति की तीखी आलोचना

नई दिल़्ली: बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर...

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

महिला को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में दरोगा निलंबित

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की शिकायत की जांच कर रहे उप निरीक्षक को फोन पर...

Donald Trump पर भड़के ओबामा, चुनाव रैली में की राष्ट्रपति की तीखी आलोचना

नई दिल़्ली: बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में क्रूरता...

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से चर्चा में है। बच्चे के चेहरे पर...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जालंधर...