Nationalरियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द, जेद्दा सेवा 31 अक्टूबर तक...

रियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द, जेद्दा सेवा 31 अक्टूबर तक निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को रियाद और दम्माम के लिए अपनी-अपनी उड़ानें सात नवंबर तक रद्द रखने की घोषणा की जबकि जेद्दा के लिए सेवाएं 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बीच इंडिगो और अकासा एअर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात नवंबर तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

विमानन कंपनी ने कहा कि 24 अक्टूबर या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट वाले यात्री अपनी उड़ानों की बुकिंग में सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं या टिकट रद्द कराने पर पूरा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले, दोनों कंपनियों ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द की थीं।

एयर इंडिया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक निलंबित रहेंगी। 24 अक्टूबर, 2026 या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट वाले यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग में बदलाव कर सकते हैं या टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

रियाद और दम्माम से आने-जाने वाले वे यात्री, जिनकी मूल यात्रा तिथि 7 नवंबर 2026 तक है, उपलब्धता के आधार पर सऊदी अरब में एअर इंडिया के किसी भी परिचालनरत हवाई अड्डे से आने-जाने के लिए एक बार मुफ्त में बुकिंग बदलवा सकते हैं। यह सुविधा 21 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी।

वहीं, जेद्दा से आने-जाने वाले वे यात्री, जिनकी मूल यात्रा तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक है, उपलब्धता के आधार पर सऊदी अरब में एअर इंडिया के किसी भी परिचालनरत हवाई अड्डे से आने-जाने के लिए एक बार मुफ्त में बुकिंग बदलवा सकते हैं। यह सुविधा 14 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पेशी के दौरान बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला कारागार से अदालत...

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम...

Punjab News: लक्ष्मी बिकर पूजा भंडार का फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कटा चालान, दुकान में मिली गंदगी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः लोगों की सेहत की सुरक्षा पक्का करने के मकसद से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने नमक मंडी में सरप्राइज...

पेशी के दौरान बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला कारागार से अदालत में पेशी के लिए लाया गया बंदी सचिन सिंह ठाकुर...

Punjab News: बाइक सवार आरोपियों ने फैक्टरी मालिक को लूटा, पीड़ित ने बदमाशों के साथ की हाथापाई, देखें CCTV

आरोपी 2 फोन लेकर फरार, आरोप- पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल में...

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले एक...