Sportsरोमांचक मुकाबले में जीता भारत, न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में 4 विकेट...

रोमांचक मुकाबले में जीता भारत, न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में 4 विकेट से हराया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। क्राइस्टचर्च में पहले मैच में 226 रन का बड़ा स्कोर भी आसानी से चेज करने वाली भारतीय टीम ने इसी मैदान पर दूसरे टी20 में 181 रन के लक्ष्य को मुश्किल हालातों के बावजूद चेज कर लिया।

मगर पिछले मैच की तुलना में इस बार पिच अलग थी और इसका असर दिखा. पावरप्ले के अंदर सिर्फ 41 रन तक ही न्यूजीलैंड ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। ऐसे में एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने न्यूजीलैंड को संभाला और 116 रन की जबरदस्त साझेदारी की।

तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन फिर संजू सैमसन और अभिषेक ने इसे रफ्तार दी। मगर पांचवें ओवर में संजू सैमसन आउट हुए और यहां से पतझड़ लग गया. वैभव सूर्यवंशी भी नहीं चले, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी जल्दी ढेर हो गए. सिर्फ 70 रन तक भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें से 3 कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ले गए।

यहां पर नमन धीर (31) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई लेकिन उन्हें भी सैंटनर (4/21) ने पवेलियन लौटा दिया. 15वें ओवर में 112 के स्कोर पर नमन आउट हुए और इसके बाद उप-कप्तान तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने जिम्मेदारी संभाली और टीम इंडिया को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। दोनों के बीच में 7वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रनों की मैच विनिंग साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश ने 5 गेंदों के अंदर ये 11 रन बटोर लिए और जीत दिलाई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के...

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की घोषणा ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलरूही में शनिवार को वार्षिक...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय...