ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) बीहड़ू में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह उपतहसील बीहड़ू के नए कार्यालय भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा।