JalandharJalandhar Bypass जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत, लोगों ने...

Jalandhar Bypass जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत, लोगों ने पुल पर लगाया जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बाइक पर सवार होकर जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वाहन का टायर महिला के सिर से गुजर गया और हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय पूनम निवासी ताजपुर रोड के रूप में हुई है। महिला रिश्तेदार के साथ सब्जी मंडी से खरीदारी कर घर लौट रही थी। टक्कर से वह सड़क पर गिर गई और वाहन का पिछला टायर सिर पर चढ़ गया।

हादसे के बाद लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया और सड़क पर लाइटें न होने व गड्ढों के कारण हादसे होने का आरोप लगाया। मृतका के रिश्तेदार मास्टर ने बताया कि वे बस्ती जोधेवाल से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। आस-पास मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि हादसा पिकअप गाड़ी से हुआ है।

हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवेदना एंबुलेंस की मदद से पूनम के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा किस गाड़ी से हुआ है। महिला की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुल पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि सड़क पर लाइटें नहीं हैं। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे हैं, जिस कारण अक्सर हादसे होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने आई है, जहां आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर चोर...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...

Punjab News: गृहमंत्री Amit Shah को भेजा पत्र, मूसेवाला के परिवार को Z+ सुरक्षा की उठी मांग

मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर...