JalandharJalandhar News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, गाड़ी के उड़े...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलसीयां के निकट तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण एक युक्क की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक कार के अंदर फंस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ऐदलपुर (शाहकोट) और उसका दोस्त राजनप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव रामे (शाहकोट) सफेद रंग की कार पर शाहकोट से नकोदर जा रहे थे। मलसीयां से आगे वह कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पेड़ से जा टकराई। मलसीयां पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी कुलविंदर सिंह व बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मचारियों ने राहगीरों और ट्रैक्टर की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को खींचकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें नकोदर रेफर कर दिया गया। नकोदर में डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया गया। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Gupta Motors Sales के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक...

Jalandhar News: Gupta Motors Sales के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन शहर में वाहन चोरी...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने आई है, जहां आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर चोर...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...

Punjab News: गृहमंत्री Amit Shah को भेजा पत्र, मूसेवाला के परिवार को Z+ सुरक्षा की उठी मांग

मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...