क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ पहला टी-20 मैच था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना नया रिकार्ड बनाया है। दरअसल, भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए, जो कि भारत के खिलाफ उसका टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।
जिसके बाद जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। नमन धीर ने सिक्स लगाकर जीत दिलाई। नमन धीर 15 बॉल पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने दो बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट चेज किया था।
