AdvertisementPunjab Government
Nationalअस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महोबाः बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित ​महोबा जिले के अस्पताल में आवारा सांड का कहर देखने को मिला। वहीं अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहाँ मरीजों के इलाज और सुरक्षा के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक 2 सांडों का ताड़व देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई।

लोगों द्वारा एक सांड को बाहर भगा दिया गया, जबकि दूसरा वार्ड के भीतर तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों और मवेशियों का घूमना आम बात हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तीमारदार ब्रजराज सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह मरीज देखने आए थे। उनके दोस्त यहां भर्ती हैं। यहां अचानक देखा कि एक सांड इमरजेंसी वार्ड में घुस आया है। ऐसी स्थिति लग रही थी कि वो सांड यहां-वहां भाग रहा था। हम डर रहे थे कि वह किसी को मार न दे। अस्पताल में एक तो वैसे ही मरीज को लेकर तीमारदार परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर सांड के हमले में कोई चोटिल हो जाता तो काफी नुकसान पहुंचता। अस्पताल और वार्ड में रात के समय भी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी होती है लेकिन उनका कोई पता नहीं है। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा किसके हवाले है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। घटना के दौरान सारे मरीज और तीमारदार घबरा गए थे।

इस मामले को लेकर सीएमएस डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 2 सांड सड़क से लड़ते-लड़ते जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें बाहर भगा दिया था। किसी भी प्रकार की कोई घटना या नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा गार्ड्स को अलर्ट किया गया है कि वह अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि आवारा पशु अस्पताल परिसर में न घुस सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: वाहन चोरी करते 3 काबू, की छित्तर परेड, 2 दिन पहले भी दिया था वारदात को अंजाम, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोका मोहल्ला में दोपहिया वाहन चोरी...

Showroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक, देखें वीडियो

लखनऊः जिले के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला...

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू...

दूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार, देखें वीडियो

सुबह आंख खुली तो दहाड़े मारकर चिल्लाया दूल्हा अमरोहाः यूपी...

Punjab News: वाहन चोरी करते 3 काबू, की छित्तर परेड, 2 दिन पहले भी दिया था वारदात को अंजाम, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोका मोहल्ला में दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार...

Showroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक, देखें वीडियो

लखनऊः जिले के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला बाजार में स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। मिली...

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को...