जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रग्स की समस्या समेत कई मुद्दों पर केंद्र पर तीखे हमले किए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा से पंजाब दौरे पर नशे को लेकर कहा कि सीमावर्ती इलाकों (50 किमी बॉर्डर एरिया) की सुरक्षा व्यवस्था और नशे की तस्करी को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए। पवन खेड़ा ने अमित शाह पर निशाना चाहते हुए कहा कि जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहां बीजेपी बहुत टॉप पर चली गई। उन्होंने कहा की मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग कहां बंद हुई है। वहां भाजपा की कई सालों से डबल इंजन सरकार है लेकिन ड्रग क्यों नहीं बंद हो रही।
मीडिया के जरिए उन्होंने कहा कि अमित शाह पंजाब को बेवकूफ नहीं बना सकते, पंजाब अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने कहा भाजपा पंजाब सरकार पर आरोप लगा रही है पंजाब सरकार भाजपा पर आरोप लगा दिया लेकिन इन दोनों के बीच में पंजाब के जनता पीस रही है। पंजाब के साथ जो धोखा हुआ है पंजाब के लोग उसका बदला जरूर लेंगे। उन्होंने कहा बहुत बड़ी-बड़ी बातें करके कोई सरकार में आता है और धोखा देता है जिसको लेकर पंजाब के लोगों में काफी गुस्सा पाया जा रहा है।
उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेताओं (जैसे परगट सिंह और सचिन पायलट) के साथ मिलकर चुनावी रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर चर्चा की। परगट सिंह के प्रधान बनने से लोगों में काफी उत्साह है। परगट सिंह में स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता भी है। वोट चोरी को लेकर कहा कि पूरे देश में संघर्ष चल रहा है। वही अंकिता भंडारी केस का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पर बलात्कार का आरोप है उसे गवर्नर बना दिया। ऐसे तभी किया जाता है, जब आपको पूरा भरोसा होता है कि आप वोट चुरा लेंगे और चुनाव जीत जाएंगे।
