ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के बड़ोह में राधा-कृष्ण मंदिर के पास एक सफेद अर्टिगा कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसा 17 अक्टूबर को शाम करीब 6:43 बजे हुआ। शिकायतकर्ता नवजोत सिंह निवासी ओयल के अनुसार, कार ने उन्हें ओवरटेक किया और गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार सड़क किनारे गिर गया। घायल की पहचान रंजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बड़ोह के रूप में हुई है।
शिकायत के अनुसार, कार पर पीले रंग की पंजाब नंबर प्लेट लगी थी। चालक कार लेकर ऊना की तरफ फरार हो गया और नंबर स्पष्ट नहीं पढ़ा जा सका। पुलिस थाना गगरेट में अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
