मानसाः जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परमिंदर झोट्टा के परिवार से पंजाबी गायक बब्बू मान उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। इस दौरान कई अन्य कलाकार भी परिवार से मिलने पहुंचे।
परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
परमिंदर झोट्टा के परिवार से मिलने पहुंचे बब्बू मान और अन्य कलाकारों ने दुख की इस घड़ी में परिवार का साथ देने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर भी आवाज उठाई गई।
मोर्चे में शामिल होकर इंसाफ दिलाने की अपील
इस दौरान मोर्चे को संबोधित करते हुए कहा गया कि बब्बू मान समेत कई कलाकारों का परिवार के पास पहुंचना उनके लिए हिम्मत की बात है। सभी कलाकारों ने परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।
इसके साथ ही युवा साथियों से अपील की गई कि वे इस मोर्चे में बड़ी संख्या में शामिल हों और परमिंदर झोट्टा के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं।
