मेयर को गले लग रोने लगे पूर्व पार्षद
जालंधर, ENS: बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी शर्मा ने पूर्व पार्षद समराय में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके सीवरेज की समस्या को लेकर विवाद हुआ है। जहां दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद समराय ने पार्षद पति बॉबी शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों द्वारा धरना लगा दिया गया और प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना को लेकर पूर्व पार्षद रोते हुए दिखाई दिए।
वहीं आप पार्टी के पूर्व पार्षद की पत्नी आशा समराय ने कहा कि सीवरेज की समस्या काफी दिनों से आ रही थी। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद का पति आया और विवाद करने लगा और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि बॉबी, पत्नी मधुबाला और बेटा रोहित ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वहीं समराय ने कहा कि उन्हें देर रात दुकानदारों ने सीवरेज समस्या को लेकर फोन किया था। जिसको लेकर आज वह घटना स्थल पर पहुंचे और जेई से बातचीत की। समराय के अनुसार सुबह से सीवरेज का काम कर्मियों से शुरू करवाया गया। आरोप है कि इस दौरान बॉबी ने जातिसूचक शब्द कहकर उसे वकील की धमकी दी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेयर विनीत धीर मौके पर पहुंचे। जहां मेयर के गले लगकर पूर्व पार्षद समराय रोने लग गए। मेयर को समराय ने कहा कि उनके साथ धक्केशाही की गई और उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए। वहीं मेयर विनीत धीर ने कहा कि उन्हें झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा ले रहे है। उधर, थाना प्रभारी गुरदीप ने कहा कि सूचना मिलने पर वह घटना स्थल पर पहुंचे है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोड अब बंद किया गया है। ऐसे में वह दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे है। वहीं दूसरी ओर परिवार द्वारा धरना लगाकर रोड जाम कर दिया गया है।
